Ad Code

Responsive Advertisement

बीजेपी का अपना दल और निषाद पार्टी से गठबंधन




नई दिल्ली।

सपा, बीएसपी की देखादेखी बीजेपी ने भी यूपी में गठबंधन किया है। बीजेपी ने अपना दल सोनेलाल और निषाद पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपना दल सोनेलाल और निषाद पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया। नड्डा के मुताबिक तीनों दल मिलकर सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा इसका जल्द ऐलान कर दिया जाएगा। नड्डा ने कहा कि यूपी में कानून का शासन है। हमने जो कहा था वो किया है। हमारी सोच ईमानदार है और काम असरदार है।

Ad Code

Responsive Advertisement