Ad Code

Responsive Advertisement

चुनावी रैलियों, जलसों और रोड-शो पर 29 तक बैन


नई दिल्ली।

 इलेक्शन 2022 में राजनीतिक पार्टी को फिलाहल वर्यूअल मीटिंगों से ही काम चलाना पडेगा। क्योंकि कोरोना के लगातार बढते मामले चुनावी रैलियों, रोड-शो में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। कोरोना मामलों की समीक्षा के लिए निर्वाचन आयोग ने शनिवार को बैठक की।

बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव समेत राज्यों के अधिकारी भी शामिल हुए हैं। बैठक में फैसला किया गया कि चुनावी रैलियों, जुलूस और रोड शो पर पाबंदियां जारी रखी जाएंगी। बैठक के बाद ख़बर सामने आई कि बैन हफ्ते भर बढ़ा दिया गया है।

8 जनवरी को पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद चुनाव आयोग ने 15 जनवरी तक रैलियों और जनसभाओं पर रोक लगाई थी। जिसे बाद में 22 जनवरी तक बढ़ा दिया गया था। अब इसे एक बार फिर 7 दिनों के लिए बढ़ाया गया है। 29 जनवरी को पता चलेगा कि निर्वाचन आयोग क्या नया आदेश देता है।

Ad Code

Responsive Advertisement