Ad Code

Responsive Advertisement

भारत में कोविड-19 के संक्रमित मरीजों की तादाद 3,95,43,328 हो गई, 3,06,064 नए मामले



नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 3,06,064 नए मामले सामने आए हैं। इससे  संक्रमित मरीज़ों की कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,95,43,328 हो गई। पिछले 5 दिनों में तीन लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। 13 जनवरी के बाद से ये लगातार 12वां दिन है, जब देश में बीते एक दिन में संक्रमण के 2.38 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। 

भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 439 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,89,848 हो गई। अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की मानी जाए तो पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 35,14,11,142 हो गए हैं और अब तक 55,96,595 लोगों की जान जा चुकी है।

भारत में अभी 22,49,335 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 5.69 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 62,130 की वृद्धि दर्ज की गई। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर घटकर 93.07 प्रतिशत हो गई है। 

Ad Code

Responsive Advertisement