Ad Code

Responsive Advertisement

HP में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए अर्जियां देने की तारीख 18 दिसंबर




शिमला। हिमाचल प्रदेश के एससी/एसटी स्टूडेंट्स के लिए यह ख़बर बेहद जरुरी है। हिमाचल प्रदेश ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए फार्म जमा कराने की तारीख बढा दी है। स्टूडेंट्स अब 18 दिसंबर स्कॉलरशिप के लिए अर्जियां दे सकते हैं। संयुक्त निदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग व छात्रवृत्ति के नोडल ऑफिसर डा. हरीश कुमार की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत दिव्यांग और अल्प संख्यक श्रेणी की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए नेशनल छात्रवृत्ति पर आवेदन करने की तिथि 15 दिसंबर तय की गई है। इसी तरह केंद्रीय प्रायोजित अन्य प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 18 दिसंबर तय की गई है। विभाग ने सभी विवि, निजी विवि सहित अन्य संस्थानों के कुलपति, कुल सचिव को निर्देश दिए हैं कि सभी पात्र छात्र तय तिथि तक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करें। शैक्षणिक सत्र 2020-21 में राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली सात तरह की छात्रवृत्ति भी जल्द जारी होगी। विभाग ने इसके लिए वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी कर दी है। छात्रों के बैंक खाते में छात्रवृत्ति की राशि सीधे आएगी।

Ad Code

Responsive Advertisement