Ad Code

Responsive Advertisement

मैंने खुद पर विश्वास किया, इसलिए बनी मिस यूनिवर्सः हरनाज़ कौर संधू


सुनीता दोहरे/ महिला डेस्क संपादक

नई दिल्ली/चंडीगढ।चंडीगढ की रहने वाली हरनाज़ संधू मिस यूनिवर्स बन गई है। हरनाज़ संधू सिख युवती है और एमए की पढाई कर रही है। पढाई के साथ-साथ हरनाज़ ऐक्ट्रस और मॉडल भी है। हरनाज़ ने सोमवार को मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया। हरनाज़ संधू से पहले सिर्फ अभिनेत्री सुष्मिता सेन और लारा दत्ता ने इस खिताब को आपने नाम किया था। सुष्मिता सेन को 1994 में और लारा दत्ता को 2000 में मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया गया था।

साल 1952 में शुरु हुई इस प्रतियोगिता में 80 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। भारत को 21 साल बाद इस प्रतियोगिता में जीत हासिल हुई है। इस 70वीं सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन इजराइल के ईलात में किया गया, जिसमें 21 वर्षीय हरनाज़ संधू को सफलता मिली।

हरनाज़ संधू को ताज 2020 की मिस यूनिवर्स मेक्सिको की एंड्रिया मेजा ने पहनाया। पराग्वे की नादिया फेरेरा (22) इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहीं। जबकि दक्षिण अफ्रीका की लालेला मसवाने (24) को तीसरे स्थान पर संतोष करना पडा। समारोह में भारत की उर्वशी रौतेला को मिस यूनिवर्स कांटेस्ट का जज बनाया गया था जबकि दिया मिर्जा भी इसमें हिस्सा लेने पहुंची थीं।

ब्यूटी पेजेंट प्रतियागिताओं में महिलाओं की ब्यूटी के अलावा ब्रेन को भी जज किया जाता है। प्रतियोगिता में हरनाज़ को जिस सवाल के जवाब ने ताज तक पहुंचाया वह था,’ आप दबाव का सामना कर रहे युवाओं को क्या सलाह देंगी?

हरनाज़ ने कहा, ‘ मैं सबसे पहले ऐसे युवाओं को बोलूंगी कि आपको यह मानना होगा कि आप अद्वितीय हैं और यही आपको मजबूत और खूबसूरत बनाती है। उन्होंने इसी सवाल के जवाब में आगे कहा, ‘ बाहर निकलें, अपने लिए बोलना सीखें क्योंकि आप ही अपने जीवन की नेता हैं। मैंने खुद पर विश्वास किया इसलिए मैं आज यहां खड़ी हूं। ‘

Ad Code

Responsive Advertisement