Ad Code

Responsive Advertisement

आंदोलन खत्म होने के बाद किसानों की पहली महापंचायत इत्तवार को कैराना में दिल्ली।


आंदोलन खत्म होने के बाद किसानों की पहली महापंचायत इत्तवार को यूपी के कैराना में होगी। इस महापंचायत पर सभी की निगाहें टिकीं हुई हैं। इस महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत मुख्यातिथि होंगे। टिकैत किसानों के मिशन यूपी को लेकर कोई बडा बयान दे सकते हैं। 

अभी तक की सभी महापंचायतों में राकेश टिकैत ने बीजेपी को हराने की हुंकार भरी है। किसान नेता ने भले ही किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं किया लेकिन बीजेपी का विरोध हर बार किया है। बीजेपी को हराने की ही अपील अभी तक करते रहे हैं। इस बार वह क्या करते हैं, इसी पर लोगों की नजरें रहेंगी। 

शनिवार को टिकैट ने किसानों से कैराना आने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि कल कैराना बाईपास पानीपत रोड कैराना में आयोजित किसान महापंचायत में उपस्थित रहूंगा। आप सभी अपनी-अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

इससे पहले राकेश टिकैत ने बताया कि किसान अपने-अपने घर जा रहे हैं, लेकिन हम 15 दिसंबर को घर जाएंगे क्योंकि देश में हजारों धरने चल रहे हैं, हम पहले उन्हें समाप्त करवाएंगे और उन्हें घर वापस भेजेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों का एक बड़ा समूह रविवार सुबह 8 बजे क्षेत्र खाली कर देगा। शनिवार की बैठक में हम बात करेंगे, प्रार्थना करेंगे और उन लोगों से मिलेंगे जिन्होंने हमारी मदद की। लोगों ने प्रदर्शन स्थल खाली करने भी शुरू कर दिए हैं, इसमें 4-5 दिन लगेंगे।

Ad Code

Responsive Advertisement