हिसार। किसान आंदोलन खत्म होने पर दिल्ली से पंजाब वापस लौट रहे दो युवा किसानों की शनिवार सुबह सडक हादसे में मौत हो गई। हादसा हिसार में ढंढूर के निकट हुआ। हादसे में आठ अन्य जख्मी हो गए। सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। चश्मदीदों ने बताया कि वें शुक्रवार रात को दिल्ली के टिकरी बार्डर से ट्रैक्टर से पंजाब के मुक्तसर जिले में जाने के लिए निकले थे। हिसार के एनएच-9 पर गांव ढंडूर के पास हुए इस हादसे में पंजाब के मुक्तसर साहिब निवासी किसान सुखविंदर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल आठ किसानों में से एक अजयप्रीत ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
किसान मोगा सिंह ने बताया कि सभी रात को टिकरी बॉर्डर से चले थे। स्वराज ट्रैक्टर के पीछे उन्होंने 2 ट्रॉलियां जोड़ी थीं। रास्ते ट्रक ने पीछे वाली ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गई।
ट्रक की टक्कर से पीछे वाले ट्रॉली का एक्सल टूट गया और वह आगे वाली ट्रॉली में घुस गई। इससे अगली ट्रॉली में सो रहे आठ किसान घायल हो गए। ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर भी हाईवे किनारे की ग्रिल से जा टकराया। घायल किसानों का इलाज कराया जा रहा है। एक को छोड़कर बाकी की हालत सामान्य है।
किसानों का काफिला हिसार के ढड़ूर के पास बगला रोड मोड़ के नजदीक पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आए एक ट्रक ने ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से ट्रॉली मौके पर ही पलट गई। घायल अजयप्रीत (38), गोगा (62) और दारा सिंह (55) को हिसार के निजी अस्पलात में दाखिल करवाया गया।
Social Plugin